जनता की जान से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, दवाइयों के नाम पर प्रदेश में परोसा जा रहा ज़हर: अरुष गुप्ता


जनता की जान से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, दवाइयों के नाम पर प्रदेश में परोसा जा रहा ज़हर: अरुष गुप्ता
शिमला/PTN DAINIK/विनीत सिंह /24 फरवरी 2026
शिमला/सोलन: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) अरुष गुप्ता ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी हालिया ड्रग अलर्ट पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी 71 दवाइयों और 16 कफ़ सिरप के सैंपल फ़ेल होना आम जनता की जान को जोख़िम में डालने वाला एक बड़ा "कुकृत्य" है।

गुप्ता ने कहा कि देश भर में फ़ेल हुए कुल 215 दवा नमूनों में से 71 अकेले हिमाचल के हैं, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे प्रदेश के दवा उद्योगों में गुणवत्ता मानकों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

भ्रष्टाचार कांग्रेस के DNA में: गुप्ता
प्रैस को जारी बयान में अरुष गुप्ता ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु उठाए:-
• सरकार की मिलीभगत: इतनी बड़ी संख्या में जीवन रक्षक दवाओं (बुखार, बीपी, हार्ट, किडनी और एलर्जी) का मानकों पर खरा न उतरना बिना सरकारी संरक्षण और मिलीभगत के संभव नहीं है।
• जन विरोधी चेहरा: कांग्रेस की यह सरकार पूरी तरह जन विरोधी है। भाजपा शासनकाल में दवा गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रहती थी, लेकिन आज कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है।
• भ्रष्टाचार का बोलबाला: भ्रष्टाचार कांग्रेस के DNA में है। 
सुक्खू सरकार के कार्यकाल में दवा उद्योगों के निरीक्षण में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे प्रदेश की छवि को देश-दुनिया में गहरा नुकसान पहुँच रहा है।
कड़ी कार्रवाई और इस्तीफ़े की मांग-
अरुष गुप्ता ने मांग की है कि:
1. स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य को नैतिक आधार पर तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
2. दोषियों की गिरफ़्तारी: जिन फ़ैक्टरियों के सैंपल फ़ेल हुए हैं, उनके मालिकों और संबंधित भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।
3. कठोर दंड: नकली दवाइयाँ बनाने वालों पर हत्या के प्रयास जैसी धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई हो, क्योंकि यह सीधे तौर पर मरीज़ों की जान से खिलवाड़ है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी, तो भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर इस जन विरोधी सरकार का डटकर विरोध करेगी।

Comments