वार्ड नंबर 14 के बन रहे( निर्माणाधीन) स्लिप रोड़ और पार्किंग और पैदल यात्री पाथ
वार्ड नंबर 14 के बन रहे( निर्माणाधीन) स्लिप रोड़ और पार्किंग और पैदल यात्री पाथ की आवाजाही की सुविधा के साथ ही कुछ बातें जोकि नजरअंदाज न हों इसके लिए कुछ सुझाव स्थानीय निवासियों के वार्ड नंबर 14
जो सड़क नीचे कमल ऑरचर्ड कॉलोनी, एम्बुलेंस रोड को उतरती है उसके ऊपरी स्लोप को मध्य नजर रखते हुए बारिश के भारी बहाव से कमल ऑरचर्ड कॉलोनी, एम्बुलेंस रोड और मिनी पार्क के साथ वाली सीढियों से होकर हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाएगा जिससे कि सड़क पर चलने वाले पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों उनके अभिभावकों और यात्रियों के पैरों में ये कीचड़ वाला पानी आएगा और साथ ही सीढियों के साथ नीचे कॉलोनी को भी इस वर्षा के पानी के बहाव से नुक़सान हो सकता है।
इस पानी के बहाव का रास्ता बदलने के लिए यदि इस मिट्टी का कटाव ऊपर से, थोड़ा डाउन करके जाने वाले रोड towards Chandigarh के साथ सड़क के साथ किनारे- किनारे नाले के जरिए उतार दिया जाए जिससे कि इस आने वाली विकराल समस्या का हल निकल सकता है, क्योंकि अभी तो निर्माणाधीन है मिट्टी भी कच्र्ची है बाद में मेटलिक या टाइल्स के लगने के बाद मुश्किल और खर्चीली होगी।
पैदल यात्री जिसमें की छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को जिनको की यदि ऑटो इत्यादि की सुविधा लेनी हो तो या तो वो हाईवे की रोड पार करके या स्लिप रोड पर उल्ट चल कर ऊपर जाना पड़ता है जोकि किसी भी सूरत में इन छोटे बच्चों के साथ - साथ बुजुर्गों और महिलाओं और शारीरिक तौर पर अशक्त व्यक्तियों के लिए सुविधा जनक तो है ही नहीं बल्कि असुरक्षित भी है, इसके लिए प्रशासन को भी सोचना होगा, इसके लिए अन्डर पाथ या ओवर ब्रिज की सुविधा देनी चाहिए।
नगर निगम और पार्षद राजीव कौड़ा जी इस और ध्यान देवें और संज्ञान लें।
नोट :- ये सब सुझाव वार्ड नंबर 14 के स्थानीय निवासियों के हैं।



Comments
Post a Comment