मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

PTN Dainik /Solan 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र सेठी की धर्मपत्नी 68 वर्षीय रेणु सेठी का 21 मार्च, 2025 को लम्बी बीमारी के उपरांत निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेणु सेठी जीवनपर्यन्त समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति समर्पित रही और उन्होंने सभी को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात, उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माणाधीन बहुउद्देश्य अस्पताल सोलन जिला के साथ-साथ सिरमौर और शिमला जिला के निवासियों एवं पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जिला मुख्यालयों सहित अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि लोगों को समय पर गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो।  

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दयाल प्यारी, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments

Popular Posts

सोलन, दिनांक 16.09.202518 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 सितम्बर, 2025 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, परोंथा, ढेढ घराट, सन्हेच, टिक्कर, माही, सिरीनगर, हाथों, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, भारा, आंजी ब्रह्ममणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरू, जे.पी. विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिटीª स्कूल, जीतनगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहानी, बिनू, डुबलू, नगाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहिली, दलौंजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मंझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मॉल रोड़ अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनन्द कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवांता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, क्षेत्रीय अस्पताल, अस्पताल मार्ग, फोरेस्ट मार्ग, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, मेला मैदान, हरट, बेल, नेरी, गण की सेर, जबलाटी, मनसार, झोखड़ी एवं आस-पास के क्षेत्र, हाट मिक्स, ग्राणी, सलोगड़ा के कुछ क्षेत्र, सेलवा, बरड बस्ती, ब्रुरी, तरन तारन, पडग, विनसम होटल, दाउंसी, ग्लोथ, कोडहरी, कोठी, कथलेग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय, लक्कड़ बाज़ार, गंज बाज़ार, शिल्ली मार्ग, उपायुक्त निवास क्षेत्र, मोहन कालोनी, मधुबन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, रेनॉल्ट शोरूम एवं आस-पास के क्षेत्र, चौक बाज़ार, सर्कुलर मार्ग, धोबीघाट, आई.टी.आई., पुराना बस अड्डा, सेंट ल्यूक्स, अम्बुशा होटल, चेस्टर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, राजकीय महाविद्यालय, ठोडो मैदान क्षेत्र, चिल्ला, बग्गड, शियोथल, क्वागडी, मेरीडियन, सेरी, बलाणा खनोग, मतियूल, खलीफा लॉज, जेबीटी मार्ग, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड, खुंडीधार, साईंटिस्ट कालोनी, नया बस अड्डा, पुलिस लाइन, सब्जी मण्डी, सेरी, चम्बाघाट चौक, बसाल मार्ग, कथेड़, बसाल, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, घडियाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, ब्लेसिंग हेल्थ केयर, सूर्य किरण बावरा, गरीब बस्ती, फोरेस्ट कालोनी, एन.आर.सी.एम., करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जराश, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोणार्क होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, शमलेच, शराणू, नगाली, शुमती, चेवा, बडोग, बारा, कलोल, कोरों कैथड़ी, लघेचघाट, पॉवर हाउस मार्ग, पोस्ट ऑफिस सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज-1 व 2, रबोन, एस.सी.ई.आर.टी. निगम विहार, दिहूंघाट, पडगल, कायलर, दयोंठी, तार फेक्टरी, घट्टी, लवीघाट, डोमिनॉज, गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि किन्ही अपरिहार्य कारणों तथा खराब मौसम के कारण उपरोक्त तिथि तथा समय में परिवर्तन किया जा सकता है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।