भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया परम ज्ञानी, आध्यात्मिक संत, दार्शनिक और कवि संत शिरोमणि रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव

 



भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया परम ज्ञानी, आध्यात्मिक संत, दार्शनिक और कवि संत शिरोमणि रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव

PTN/सोलन /12 फरवरी 2025 /विनीत सिंह 

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने आज वार्ड नंबर 10 चोहरीघाटी में जाकर महान योगी एवं परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जयंती कार्यक्रम के मौके पर उनकी प्रतिमा के आगे अपना शीश नवाजा और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संत समाज के शिरोमणि का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के आदर्शों पर चलकर हमें समानता, प्रेम और मानवता का संदेश फैलाना है। उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी समानता और स्वच्छता के प्रबल समर्थक रहे।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए रास्ते पर चलते हुए ऊंच - नीच के भेदभाव को समाप्त करने की प्रतिज्ञा ली व समाज में समरसता भाईचारा का भाव बना रहे तथा देश व प्रदेश खुशहाल बने इसकी कामना की।

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रो वीरेंद्र कश्यप,  पुरुषोत्तम गुलेरिया, शैलेंद्र गुप्ता ,तरसेम भारती ,विवेक डोभाल ,शशि इंद्र अहलूवालिया ,अनिल विशाखा, नेहा ठाकुर ,पूजा दिनेश ,धर्मेंद्र ठाकुर ,राजू कुंद्रा, दिनेश शुक्ला, संचित, अजय धीमान, स्वदेश कुमार,जितेंद्र नाथ बत्ता, खेम सिंह कश्यप, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Comments