राष्ट्र का वो अनमोल रतन जो सदैव के लिए लुप्त हो गया


राष्ट्र का वो अनमोल रतन जो सदैव के लिए लुप्त हो गया

 PTN //सोलन /10 अक्तुबर 2024 /विनीत सिंह 

देश के मशहूर उद्योगपति टाटा ग्रुप के मालिक पद्म भूषण रतन टाटा 09 अक्तुबर 2024 को अपने जीवन की अंतिम यात्रा पूर्ण कर अलविदा हो गए।

रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन  हो गया  आपने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में  अंतिम सांस ली। 

अपनी दिमागी शक्तियों एवं अपने व्यक्तित्व और व्यावहारिकता के बल पर उन्होंने अपनी दूर दृष्टि से  न केवल अपने उद्योग को क्षितिज की ऊंचाईयों तक पहुंचाया बल्कि प्रत्येक कार्य में राष्ट्र हित को सदैव अग्रणी रखा। 

आज वो कोहिनूर हीरा जो सदैव के लिए लुप्त हो गया किन्तु ऐसा सूरज जो अपनी रोशनी और ऊर्जा से हम सभी देश वासियों को सदियों - सदियों तक भी उर्जावान करता रहेगा ।

 मनुष्य जीवन कहते हैं केवल एक बार ही मिलता है किन्तु जो अपने जीते जी ऐसे सुन्दर कार्य कर जाते हैं ऐसी  पुण्य आत्मा जो एक बड़े उद्योगपति होने के साथ - साथ आदर्श, सादगी, परोपकार के असीम सेवा भावना वाले व्यक्तित्व के मालिक  स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को हम अपने न्यूज पोर्टल ब्लॉगर  पेज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Comments