परम पूजनीय भगवान देवात्मा जी की जन्म जयन्ती


परम पूजनीय भगवान देवात्मा जी की जन्म जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम आत्मबल विकास महाशिविर-2023- (16-20 दिसम्बर, 2023)

रुड़की उत्तराखण्ड /16 दिसंबर 2023/विनीत सिंह 

आज के इस भागदौड़ के समय में 'देवाश्रम' रुड़की में लोगों के चरित्र निर्माण के लिए पूरे वर्ष समय - समय पर वर्कशॉप का आयोजन होता है।
देवाश्रम रुड़की के कार्य प्रभारी और उपदेशक रुड़की आई. आई. टी. इंस्टिट्यूट में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा जी ये पवित्र कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं। इसमें 'बेटर लाईफ' संस्था जो लोगों के उत्थान का कार्य कर रही है, उसका संचालन भी प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा जी के द्वारा किया जाता है। 
जिसका की लाभ देश विदेश से आने वाले लोग उठा रहे हैं। 
इस बार भी इस कार्यक्रम में इस संस्था के अद्वितीय गुरु जी की जन्म जयन्ती (16 दिसंबर से 20) दिसंबर 2023 तक मनाया जा रही है। 
इस संस्था की समय सारणी भी दी गई है जिसका की लाभ आम जन ले सकते हैं। 

                      भावपूर्ण निमन्त्रण
कार्यक्रम आत्मबल विकास महाशिविर-2023- (16-20 दिसम्बर, 2023)
16-12-2023, शनिवार,
सायं 6:00-7:00 बजे : भजन संध्या व शुभकामना सत्र
17-12-2023, रविवार
प्रातः 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक जीवन विज्ञान वर्कशॉप (खुशहाल जीवन की समझ)
18-12-2023, सोमवार
: जीवन विज्ञान वर्कशॉप
प्रातः 9:00-1:00 बजे तक
सायं 5:00 बजे (साधन सत्र) : उच्च भावों के प्रेरक - देवात्मा
रात्रि 8:30 बजे : भजन वेला
19-12-2023, मंगलवार
प्रातः 9.00 बजे (साधन सत्र) : मेरा धर्म और मैं
प्रातः 11:30 सायं 4:00 बजे : विशुद्ध सेवा/विश्वास चिकित्सा बाल सभा
सायं 5:30 बजे (साधन सत्र) : सम्बन्धों में मिठास
रात्रि 8:15 बजे : Action Plan 2024
20-12-2023, बुधवार (परम पूजनीय भगवान् देवात्मा का शुभ जन्म दिवस)
प्रातः 6.00 बजे प्रातः 9.00 बजे (साधना सत्र) : भजन, जन्म वेला की महिमा
: विकासक्रम में देवात्मा का आविर्भाव, जीवनव्रत तथा वर्तमान में उसका महत्त्व
प्रातः 11:30 : हमारा संकल्प एवं समापन
शिविर स्थल - हरमिलाप धर्मशाला, साकेत, रुड़की
सम्पर्क सूत्र 99271-46962, 94672-47438

Comments

Popular posts from this blog

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

पेट्रोल तथा डीजल की आपूर्ति के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी

14 जून को इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी