25 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित सोलन /22.09.2023/विनीत सिंह

25 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
संघोंल टाइम्स /सोलन /22.09.2023/विनीत सिंह 
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 25 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.50 बजे से सांय 03.30 बजे तक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, अस्पताल मार्ग, कोटलानाला, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम, डांग परिसर, सर्कुलर मार्ग, हरि मंदिर, धोबीघाट, ठोडो मैदान, साहनी परिसर, लक्कड़ बाज़ार एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।  

Comments

Popular posts from this blog

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

पेट्रोल तथा डीजल की आपूर्ति के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी

14 जून को इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी