शरद ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

प्रदेश न्यूज 24 /सोलन / दिनांक 30.11.2022 विनीत सिंह

रद ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित



अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शरद ऋतु की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शरद ऋतु के दृष्टिगत जिला में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखी जाएं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
ज़फ़र इकबाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि आपातकाल सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई बाधा न आए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन ज़िला में सम्भावित बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विभिन्न सड़क एवं सम्पर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए तथा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को आवाजाही के सम्बन्ध में पूर्व में सूचना जारी करें।
उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड शीत ऋतु के दृष्टिगत पूरे जिला में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ज़िला में कोई भी उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का भंडारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिला आपात संचालन केंद्र सोलन में किसी भी आपात स्थिति के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 1077 कार्यरत है। यह नंबर 24ग7 काम कर रहा है। इस नंबर किसी भी आपात स्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचना का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभागों को अवगत करवाया जा रहा है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे समय रहते ज़िला में क्षेत्रवार तैनात मजदूर एवं जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित ज़िला के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रहे।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने संसाधनों की सूची को अपडेट करें।
बैठक में ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, डी.एस.पी सोलन मंगत राम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular Posts

सोलन, दिनांक 16.09.202518 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 सितम्बर, 2025 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, परोंथा, ढेढ घराट, सन्हेच, टिक्कर, माही, सिरीनगर, हाथों, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, भारा, आंजी ब्रह्ममणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरू, जे.पी. विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिटीª स्कूल, जीतनगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहानी, बिनू, डुबलू, नगाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहिली, दलौंजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मंझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मॉल रोड़ अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनन्द कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवांता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, क्षेत्रीय अस्पताल, अस्पताल मार्ग, फोरेस्ट मार्ग, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, मेला मैदान, हरट, बेल, नेरी, गण की सेर, जबलाटी, मनसार, झोखड़ी एवं आस-पास के क्षेत्र, हाट मिक्स, ग्राणी, सलोगड़ा के कुछ क्षेत्र, सेलवा, बरड बस्ती, ब्रुरी, तरन तारन, पडग, विनसम होटल, दाउंसी, ग्लोथ, कोडहरी, कोठी, कथलेग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय, लक्कड़ बाज़ार, गंज बाज़ार, शिल्ली मार्ग, उपायुक्त निवास क्षेत्र, मोहन कालोनी, मधुबन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, रेनॉल्ट शोरूम एवं आस-पास के क्षेत्र, चौक बाज़ार, सर्कुलर मार्ग, धोबीघाट, आई.टी.आई., पुराना बस अड्डा, सेंट ल्यूक्स, अम्बुशा होटल, चेस्टर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, राजकीय महाविद्यालय, ठोडो मैदान क्षेत्र, चिल्ला, बग्गड, शियोथल, क्वागडी, मेरीडियन, सेरी, बलाणा खनोग, मतियूल, खलीफा लॉज, जेबीटी मार्ग, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड, खुंडीधार, साईंटिस्ट कालोनी, नया बस अड्डा, पुलिस लाइन, सब्जी मण्डी, सेरी, चम्बाघाट चौक, बसाल मार्ग, कथेड़, बसाल, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, घडियाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, ब्लेसिंग हेल्थ केयर, सूर्य किरण बावरा, गरीब बस्ती, फोरेस्ट कालोनी, एन.आर.सी.एम., करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जराश, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोणार्क होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, शमलेच, शराणू, नगाली, शुमती, चेवा, बडोग, बारा, कलोल, कोरों कैथड़ी, लघेचघाट, पॉवर हाउस मार्ग, पोस्ट ऑफिस सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज-1 व 2, रबोन, एस.सी.ई.आर.टी. निगम विहार, दिहूंघाट, पडगल, कायलर, दयोंठी, तार फेक्टरी, घट्टी, लवीघाट, डोमिनॉज, गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि किन्ही अपरिहार्य कारणों तथा खराब मौसम के कारण उपरोक्त तिथि तथा समय में परिवर्तन किया जा सकता है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।